Jharkhand Weather - रांची में तेज धूप ने खूब झुलसाया, चार डिग्री तक बढ़ा तापमान; इस वजह से नहीं हो पा रही बारिश

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Update : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद रात में जहां गर्मी से राहत मिली थी वहीं बुधवार को दिनभर तपती धूप से लोग परेशान

4 1 19
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Update : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद रात में जहां गर्मी से राहत मिली थी वहीं बुधवार को दिनभर तपती धूप से लोग परेशान रहे। मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद रांची का तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा जबकि बुधवार को 4 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

इस वजह से बादलों को धकेल रही है गर्मी

अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह रांची के मौसम में बदलाव हो रहा है। पर्यावरणविद नीतीश प्रियदर्शी बताते हैं कि क्लाउड बैंड नहीं बनने के कारण समुचित मात्रा में वर्षा नहीं हो पा रही है।

सिमटती हरियाली और प्रदूषण के कारण बढ़ रही गर्मी बादलों को धकेल रही हैं। जिस कारण आंशिक बादल बनने की प्रक्रिया के बाद भी वर्षा नहीं हो पा रही है।

इन जिलों में दिखेगा हीट वेव का असर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, रांची व आसपास के जिलों में 28 अप्रैल तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों की बात करें तो कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद और संथाल प्रमंडल के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 25 से 28 अप्रैल तक हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।

वहीं 28 अप्रैल को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में भी कहीं कहीं हीट-वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं तेज सतही हवा आंधी के साथ बही। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 10 मिमी पलामू के मनातू में रिकाॅर्ड की गई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री डाल्टेनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

JEE Mains Result 2024 : लकड़ी मिस्‍त्री के बेटे ने जेईई मेन में मनवाया लोहा, पहले ही प्रयास में गाड़े सफलता के झंडे

Bird Flu Virus : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि, विभाग अलर्ट; इस इलाके में कई गतिविधियों पर लगी रोक

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

USA Squad For T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका की टीम का ऐलान... भारतीय खिलाड़ियों की भरमार, लेकिन उन्मुक्त चंद बाहर

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now